११.२२ – रुद्रादित्या वसवो ये च साध्या

श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः

अध्याय ११

<< अध्याय ११ श्लोक २१

श्लोक

रुद्रादित्या वसवो ये च साध्या विश्वेऽश्विनौ मरुतश्चोष्मपाश्च।
गन्धर्वयक्षासुरसिद्धसङ्घा वीक्षन्ते त्वां विस्मिताश्चैव सर्वे।।

पद पदार्थ

रुद्रादित्या: – (ग्यारह) रुद्रों , (बारह) आदित्यों
वसव – (आठ) वसुओं
ये च विश्वे साध्या : – वे सभी साध्य देव
अश्विनौ – (दो) अश्विनि देवताओं
मरुत: च – (उनचास) मरुतों
उष्मपा: च – पितृओं (पूर्वजों )
गंधर्व यक्ष असुर सिद्ध सङ्घा: – गंधर्वों, यक्षों, असुरों और सिद्धों के समूह
सर्वे चैव – ये सभी
विस्मिता:- आश्चर्यचकित होकर
त्वां – तुम्हे
वीक्षन्ते – देख रहे हैं

सरल अनुवाद

वे सभी, जैसे (ग्यारह) रुद्रों, (बारह) आदित्यों , (आठ) वसुओं, सभी साध्य देवताओं , (दो) अश्विनि देवताओं , (उनचास) मरुतों, पितृओं (पूर्वजों), गंधर्वों, यक्षों, असुरों और सिद्धों के समूह तुम्हें आश्चर्यचकित होकर देख रहे हैं।

अडियेन् कण्णम्माळ् रामानुज दासी

>> अध्याय ११ श्लोक २३

आधार – http://githa.koyil.org/index.php/11.22/

संगृहीत – http://githa.koyil.org

प्रमेय (लक्ष्य) – http://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – http://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – http://acharyas.koyil.org