श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः
श्लोक
कार्पण्यदोषोपहतस्वभावः पृच्छामि त्वां धर्मसम्मूढचेताः ।
यच्छ्रेयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम् ॥
पद पदार्थ
कार्पण्य दोषोपहतस्वभावः – मानसिक शक्तिहीनता के कारण नष्ट धैर्य से
धर्मसम्मूढचेताः – धर्म के विषय में अत्यन्त मोहित चित्त वाला
त्व – तुझसे
पृच्छामि – पूछता हूँ
इस विषय पर
यत् निश्चितं श्रेय: स्यात् – जो भी श्रेयस्कर हो ( मेरे लिए )
तत् – वो
मे – मेरे लिए
ब्रूहि – कृपया उपदेश दें
अहम् – मैं
ते – आपके लिए
शिष्य: – आपका शिष्य बन गया हूँ
त्वां प्रपन्नम् – आपको शरणागत हुए को
मां – मुझे
शाधि – उपदेश दें
सरल अनुवाद
मानसिक शक्तिहीनता के कारण नष्ट धैर्य से तथा गुण विभ्रांत मन से मैं तुझसे पूछता हूँ | मैं आपका शिष्य बन गया हूँ | कृपया उपदेश दें कि मेरे लिए क्या श्रेयस्कर होगा | तेरे चरणों में आत्मसमर्पण करने वाले मुझे कृपया संरक्षण करें |
अडियेन् जानकी रामानुज दासी
आधार – https://githa.koyil.org/index.php/2-7/
संगृहीत – https://githa.koyil.org
प्रमेय (लक्ष्य) – http://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – http://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – http://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org